- Hindi News
- National
- Chhatapur News One Day Awareness Program Of Student Organization Tomorrow
छात्र संगठन का एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम कल
छातापुर प्रखंड के मधुबनी पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय पूर्वोत्तर परिसर में रविवार की संध्या 4 बजे से छात्र संगठन यूनिवर्सल प्रोटेस्ट स्टूडेंट फेडरेशन की तरफ से शिक्षा के प्रति जागरूकता के लिए एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजन होगा। यूपीएसएफ के राज्य सचिव राहुल रौनक ने बताया कि यह कार्यक्रम पूर्ण रूप से समाज में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के मद्देनजर किया जा रहा है। इस विभिन्न विषयों पर कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले अतिथियों द्वारा विमर्श किया जाएगा। साथ ही स्थायी समाधान निकालने के लिए चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम के बाद स्थानीय स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में आस-पास के विभिन्न गांव के युवाओं को भी आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आरडीओ अजीत कुमार सिंह, ललितग्राम ओपी अध्यक्ष शुभ नारायण तिवारी, मधुबनी के मुखिया सीतानंद झा, जितेंद्र कुमार सुमन, आमोद झा, नागेश्वर विराजी, उमेश मंडल, निजामुद्दीन, शहाबुद्दीन साफी एवं दर्जनों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित होंगे।