- Hindi News
- National
- Triveniganj News Panchayat By Election Scheduled On 18 Postponed Till Further Order State Election Commission Directed
18 को निर्धारित पंचायत उपचुनाव अगले आदेश तक स्थगित, राज्य निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश
राज्य निर्वाचन आयोग ने आगामी 18 मार्च को होने वाले पंचायत उपचुनाव 2020 को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। सहायक निर्वाची पदाधिकारी रूपेश कुमार राय ने बताया कि सचिव निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य के सभी डीएम को पंचायत उपनिर्वाचन 2020 के मद्देनजर निर्धारित निर्वाचन प्रक्रिया को स्थगित करने का निर्देश दिया गया है।
उन्होंने बताया कि पंचायती राज विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के बाबत पंचायत उपनिर्वाचन 2020 के तहत मतदान कराने की तिथि 18 मार्च निर्धारित की गई थी। त्रिवेणीगंज प्रखंड में 18 मार्च को मतदान संपन्न कराने के बाद उसी दिन शाम 6 बजे से मतगणना कार्य टीपीसी भवन में होना था। सहायक निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए राज्य स्तर से सामूहिक रूप से होने वाले कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। इस परिप्रेक्ष्य में मतदाता मतदान केंद्र पर सामूहिक रूप से एकत्र होकर मतदान करेंगे। इसलिए मतदान केंद्र पर मतदाता के एकत्रित होने के कारण कोरोना वायरस के प्रकोप को रोके जाने के प्रयास को बाधा उत्पन्न हो सकती है। इस स्थिति में निर्धारित तिथि को मतदान संपन्न कराना उचित प्रतीत नहीं होता है। बताया कि 18 मार्च को होने वाले मतदान को अगले आदेश तक स्थगित किया गया है। मालूम हो कि प्रखंड के दो पंचायत महेशुआ के वार्ड 18 में वार्ड सदस्य एवं ओरलाहा वार्ड 6 में वार्ड पंच का चुनाव होना था।