पनोरमा पब्लिक स्कूल का 29 मार्च को होगा शुभारंभ
पनोरमा पब्लिक स्कूल अलग कीर्तिमान स्थापित करेगा। 29 मार्च को स्कूल का शुभारंभ होगा। प्रखंड के रामपुर पंचायत स्थित सिद्दीकी चौक से उत्तर एसएच 91 किनारे पनोरमा पब्लिक स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में छात्र-छात्राअों के बेहतर भविष्य के लिए मील का पत्थर का साबित होगा। यह बातें पनोरमा पब्लिक स्कूल के सीईओ अवनींद्र ठाकुर ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि स्कूल के उद्घाटन समारोह में सीमांचल सहित बिहार के कई बड़े शिक्षाविद आएंगे। मुंबई से प्रसिद्ध पार्श्व गायक शब्बीर कुमार भी आएंगे। जो अपने गायिकी का जलवा बिखेंरगे। सीईओ श्री ठाकुर ने कहा कि विद्यालय के साथ अत्याधुनिक सुविधाओं से पूर्ण छात्रावास भी प्रारंभ किया जा रहा है। जिस का संचालन गुरुकुल पद्धति से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक कक्षा में अधिकतम 30 छात्रों के नामांकन का प्रावधान रखा गया है।