- Hindi News
- National
- Triveniganj News Parents Should Not Differentiate Between Sdm Boys And Girls In Seminar
सेमिनार में बोले एसडीएम-लड़के और लड़कियों में विभेद नहीं करें माता-पिता
त्रिवेणीगंज में वृद्धा को साड़ी प्रदान करते एसडीएम व अन्य ।
त्रिवेणीगंज | प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सेमिनार का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीएम विनय कुमार सिंह ने किया। मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदन झा ने कहा कि महिलाएं समाज की नींव होती हैं। पीएलवी हेमलता पांडेय ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों के लिये कमोबेश नारी ही दोषी है। हम सबों को संकल्प लेना होगा। प्रधानाध्यापिका पूनम यादव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओँ के संघर्ष की कहानी बयां करती है। एसडीएम विनय कुमार सिंह ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार आतुर है। माता पिता को लड़के व लड़कियों में विभेद नही करें।
शिवशंकर चौधरी ने समाज में महिलाओं के योगदान की चर्चा की। हेमलता पांडेय, शिक्षा क्षेत्र के लिए एचएम पूनम यादव, हेल्थ एंड फेमिली वेलफेयर के लिये सावित्री देवी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं 20 विधवाओं को साड़ी देकर सम्मानित किया गया।