पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Saraigarh News People Had Fun At The Beat Of Drums By Blowing Abir Gulal

अबीर-गुलाल उड़ाकर ढोल की थाप पर लोगों ने की मस्ती

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना क्षेत्र में मंगलवार को रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आम से लेकर खास लोगों ने एक दूसरे को रंग-गुलाल डाला और रंगोत्सव की खुशियां बांटी। प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मीनिया, बलुआ बाजार, भीमपुर, ललितग्राम व मधुबनी में कई जगह रंग महोत्सव आयोजन हुआ। कई मंदिर परिसर में भी फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। शाम को लोगों ने एक-दूसरे से मिलकर होली की बधाई दी।

करजाईन |रंग व गुलाल का पर्व होली करजाईन सहित आसपास के क्षेत्रों में शांतिपूर्ण माहौल में मंगलवार को मनाया गया। होली पर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। सुबह से लोग मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। करजाईन बाज़ार सहित अन्य जगहों में लोगों ने रंग एवं गुलाल लगाकर होली की एक दूसरे को बधाई दी। वहीं कई जगहों पर होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया। होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर करजाईन पुलिस लगातार गश्त करती दिखी।

कटैया-निर्मली|पिपरा प्रखंड क्षेत्र में होली पर्व सौहार्द्रपूर्ण एवं शांतिपूर्ण माहौल में मंगलवार को संपन्न हुआ। होली पर सुबह से ही बच्चे एवं युवक रंग खेलते नजर आए। ढोलक एवं नाल की थाप पर युवक होली के गीत गाकर नाचते नजर आए। जबकि दोपहर बाद बड़े-बुजुर्ग के पैर पर गुलाल डालकर एवं पैर छुकर आर्शीवाद लिया। देर रात तक ढोल, करनाल, हरमोनियम की तान पर लोग होली का गीत गाकर नाचते रहें। इस दौरान पुलिस मुस्तैद रही।

किसनपुर| प्रखंड क्षेत्र में रंगों का पर्व होली धूमधाम के साथ मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में सदा आनंद रहे यही द्वारे, मोहन खेले होली हो। पारंपरिक फगुआ गाकर होली का जमकर लुप्त उठाया। कोरोना वायरस को लेकर लोग इस बार रंग का इस्तेमाल नहीं के बराबर किया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार, सीओ नागेंद्र कुमार रस्तोगी, थानाध्यक्ष उदय कुमार ने क्षेत्र के लोगों को शांतिपूर्ण माहौल में होली मनाने की अपील करते प्रखंड क्षेत्र के लोगों को होली की शुभकामना दिया।

पिपरा|प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ सोमवार एवं मंगलवार को होली पर्व मनाया गया। प्रखंड में होली के त्यौहार मनाने को लेकर दो परंपराएं हैं। कुछ जगहों पर लोग होली खेलकर सम्मत जलाते हैं जबकि कुछ जगह पर सम्मत जलाकर होली खेलते हैं। सोमवार को पूर्णिमा थी, कुछ जगहों पर सोमवार को ही होली खेलकर सम्मत जलाया गया। कोरोना वायरस एवं मंगलवार दिन का असर साफ-साफ होली के त्यौहार के उत्साह पर देखा गया।

सरायगढ़-भपटियाही| प्रखंड क्षेत्र में रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास व आपसी भाईचारे के साथ सौहार्द्रपूर्ण माहौल में मंगलवार को संपन्न हो गया। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर व गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। सद्भाव व आपसी भाईचारे के साथ अबीर-गुलाल लगाकर बुजुर्गों व छोटे-छोटे बच्चों ने एक दूसरे को बधाई दी। साथ ही आशीर्वाद भी लिया। होली को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर आरडीओ अरविंद कुमार, सीओ संजय कुमार, भपटियाही थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती दल बल के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील रहे।

निर्मली|प्रखंड क्षेत्र में रंगों का त्योहार होली मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल मनाया गया। इस दौरान शांति व्यवस्था को लेकर विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गयी थी। कोरोना वायरस को लेकर जारी अलर्ट के बीच लोगों ने बेफिक्र होकर संपूर्ण प्रखंड क्षेत्र में रंग अबीर व गुलाल लगाकर शांतिपूर्ण तरीके से होली मनायी।

किसनपुर | होली का पर्व मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। मौके पर लोगों ने एक दूसरे को रंग और अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी। मौके पर थाना परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जहां आरडीओ अजीत कुमार एवं अंचल अधिकारी नागेंद्र कुमार रस्तोगी थानाध्यक्ष उदय कुमार समेत काफी संख्या में लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।

मरौना|प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को होली शांतिपूर्ण तरीके से मनाई गई। होली को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर जगह-जगह पुलिस बलों की तैनाती की गई थी। लोग एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर गले मिले।

किसनपुर थाना परिसर में होली मनाते पुलिस के अधिकारी व लोग।

गुलाल लगाकर होली मनाते बच्चे।

सुपौल में होली मिलन समारोह के दौरान उपस्थित लोग।
खबरें और भी हैं...