पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

निजी स्कूल के कर्मी ने प्रेम-प्रसंग में कर ली आत्महत्या

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मृतक एलियस पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग का रहने वाला

शहर के एक निजी स्कूल में कार्यरत कर्मी ने वार्ड-17 स्थित किराए के कमरे में गुरुवार को आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि मृतक एलियस कोईराला मूल रूप से पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग के निवासी थे। गुरुवार की सुबह जब एलियस कोईराला समय पर स्कूल नहीं पहुंचे तो स्कूल में कार्यरत मृतक की बहन ने फोन की। लगातार रिंग होने के बाद भी फोन नहीं उठाने पर स्कूल के एक कर्मचारी के साथ एलियस कोईराला किराए के कमरे पर पहुंची तो वहां शव झूलता मिला। जिसके बाद कर्मचारी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस बाबत सदर थाना अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने कहा कि मृतक अकाउंटेंट का प्रेम-प्रसंग दार्जलिंग की रहने वाली एक लड़की से था। जिससे लगातार बात किया करता था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से परेशान थे। हालांकि मृतक के रिश्तेदारों से अधिक जानकारी प्राप्त करने की कोशिश हो रही है।

खबरें और भी हैं...