पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Supaul News Program To Be Postponed On District Establishment Day Due To Threat Of Corona Virus

कोरोना वायरस के खतरे को लेकर जिला स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रम स्थगित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोराेना वायरस के संभावित खतरे को देखते हुए जिला स्थापना दिवस और बिहार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। इसको लेकर शुक्रवार को डीएम महेन्द्र कुमार ने टीसीपी भवन में अधिकारियों के साथ बैठक कर कई दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संभावित खतरे को देखते हुए बिहार सरकार के आदेशानुसार जिले के सभी स्कूल, कॉलेज, आंगनबाड़ी, कोचिंग संस्थान सहित सभी निजी स्कूल को 31 मार्च तक के लिए बंद किया गया है। इस दौरान जिन स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में एमडीएम व पोषाहार बंद होंगे, बंद की अवधि तक की एमडीएम व पोषाहार की राशि बच्चों के खाते और उनके घर भेज दिया जाएगा। आंगनबाड़ी केन्द्रों पर सिर्फ बच्चों की छुट्टी रहेगी।

जबकि सभी सेविका को समय पर केन्द्र पर मौजूद रहना होगा। इसके अलावा डीएम ने सिनेमा हाॅल सहित सरकारी पार्क को भी 31 मार्च तक बंद रखने का निर्देश दिया है। साथ ही सभी प्रकार के सरकारी समारोह को स्थगित कर दिया गया है। लोगों से भी अपील करते हुए कहा है कि किसी तरह का समारोह 31 मार्च तक नहीं करें। मूल्यांकन केन्द्रों पर मूल्यांकन का कार्य जारी रहेगी। 15 मार्च से आयोजित होने वाले विशेष ग्राम सभा को भी स्थगित कर दिया गया है। एसपी मनोज कुमार ने पुलिस अधिकारियों से इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी के जवानों को हर संभव मदद करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी थाना क्षेत्र में चौकीदार के माध्यम से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक करने की बात कही।

खबरें और भी हैं...