- Hindi News
- National
- Supaul News Protests Taking Place In The Hospitals Of The District Including Sadar
सदर सहित जिले के अस्पतालों में बदहाली को ले प्रदर्शन
जिला कांग्रेस कमेटी सुपौल के बैनर तले शुक्रवार को सदर अस्पताल सुपौल परिसर में जिलाध्यक्ष विमल कुमार यादव के नेतृत्व में धरना देकर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। अस्पताल में व्याप्त अनियमितता एवं बदहाल व्यवस्था के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। धरना के बाद कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल के नाम सीएस को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में सदर अस्पताल सहित जिले के विभिन्न प्रखंडस्तरीय एवं रेफरल अस्पताल की दयनीय व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की गई है। कहा गया है कि सदर अस्पताल सुपौल, प्रखंडों में संचालित पीएचसी एवं रेफरल अस्पतालों में चिकित्सकों की घोर कमी है। एएनएम, नर्स, कंपाउंडर एवं ओटी असिस्टेंट की घोर कमी है। अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्रों में प्रायः ताला जड़ा रहता है। आपातकालीन मरीजों का सदर अस्पताल में समुचित इलाज नहीं होता है। उन्हें देखते ही रेफर कर अस्पताल परिसर एवं वार्डों में शौचालय की स्थिति भी दयनीय है। मरीजों के परिजनों के ठहराव की व्यवस्था नहीं है। पीएचसी परिसरों में सीएससी भवन तो बने है। लेकिन अभी तक उसे दर्जा प्राप्त नहीं हुआ है। एम्बुलेंस कर्मी मुख्य दलाल है। अस्पताल एवं अस्पताल परिसर में सभी चिकित्सक का दलाल भरा हुआ है। कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल से अनुरोध किया है कि सरकारी अस्पतालों में व्याप्त असुविधा के निराकरण हेतु सरकार को आवश्यक दिशा निर्देश दिया जाय।
साथ ही मामले की जांच करवाकर समुचित कार्रवाई की भी मांग की गई है। मौके पर लक्ष्मण झा, मो. जियाउर रहमान, मो. सगीर आलम, रामचंद्र सिंह, मो. उस्मान, मो. जमील अनवर, फेज अली, मनोज कुमार, दीपक आदि थे।
सदर अस्पताल परिसर में धरना पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता व अन्य।