- Hindi News
- National
- Supaul News Saharsa Captured Jama Cup After Defeating Supaul By 108 Runs
सुपौल को 108 रन से हराकर सहरसा ने जमाया कप पर कब्जा
कुमारखंड के भैरोपुर में टूर्नामेंट का आयोजन
प्रखंड के भैरोपुर गांव में चल रहे भैरोपुर डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सुपौल को 108 रन से हराकर सहरसा ने कप पर कब्जा जमाया। इससे पहले टॉस जीतकर सहरसा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर खेलकर 7 विकेट पर 205 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपौल की टीम 16 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 97 रन ही बना सकी। इस तरह यह मैच सहरसा ने 108 रन से जीत लिया। सहरसा की ओर से खेलते हुए मिन्नत ने 31 रन और बनाने के साथ-साथ 5 विकेट भी लिए। मिन्नत को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। मैच में अंपायर के रूप में सुमन व राजीव, कॉमेंट्रेटर में दीपक व राजेश यादव और स्कोरर में सोनू व प्रणव थे। इससे पूर्व मुखिया इसराइन बेला रामअवतार ठाकुर ने फाइनल मैच का उद्घाटन किया। मैच समाप्ति के बाद एससी-एसटी कल्याण मंत्री डॉ. रमेश ऋषिदेव ने विजेता और उपविजेता टीम को कप प्रदान किया। इस दौरान मंत्री प्रतिनिधि प्रो. प्रमोद यादव, रतन यादव, संजय गांधी, विष्णु यादव, निर्धन मंडल, मायानंद साह, आयाेजन समिति अध्यक्ष रवि कुमार रंजन, उपाध्यक्ष पवन कुमार, सचिव मनोज यादव, मनीष कुमार, पप्पू यादव, दिलीप कुमार, पप्पू साह, गौतम सागर राणा, दिलखुश रॉक, रूपेश यादव, संजय यादव मौजूद थे।
मैन ऑफ द मैच चुने गए खिलाड़ी को शील्ड प्रदान करते अतिथि।