पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Saraigarh News Sale Of Meat And Fish In The Midst Of A Spurt Of Corona Virus Fear Of Disease

कोरोना वायरस के खाैफ के बीच खुले में मांस-मछली की बिक्री, बीमारी का भय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना से 200 गज की दूरी पर सज रही दुकानें

भपटियाही थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर खुले में मीट, मछली व चिकेेन की बिक्री होने से कोराेना वायरस को लेकर लोग परेशान हैं। आम लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। कोरोना के संक्रमण के भय से लोग दहशत में है। इसके बावजूद भपटियाही बाजार सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में खुले में मांस, मछली व मुर्गा की बिक्री हो रही है। लोग नाक, मुंह बंद कर दुकानों के सामने से गुजरते है। लोगों का कहना है कि सड़क किनारे मांस, मछली व मुर्गा का मलवा रहने से इससे निकल रही दुर्गंध से काफी परेशानी हो रही है। लेकिन प्रशासनिक स्तर पर इसे लेकर कोई पहल अथवा कार्रवाई की प्रक्रिया नहीं की जा रही है। सीएचसी सरायगढ़ भपटियाही के चिकित्सक डॉ. मयंक रंजन ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों में जागरूकता की आवश्यकता है। इसके लिए बचाव ही एकमात्र उपाय है। बताया कि इस वायरस से बचाव के लिए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। ठंडा एवं पेय पदार्थ से बचें। सर्दी, खांसी एवं बुखार रहने पर तुरंत चिकित्सक से सलाह लेने की आवश्यकता है।

थाना से पश्चिम सड़क किनारे खुले में बिक रही मांस-मछली।
खबरें और भी हैं...