- Hindi News
- National
- Triveniganj News Same Night Robbery In Two Schools Reported To Hm Station
एक ही रात दो स्कूलों में चोरी एचएम का थाने में अावेदन
त्रिवेणीगंज| लतौना दक्षिण पंचायत के शिवनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय जनक चौधरी टोला और उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिवनगर में गुरुवार की देर रात्रि चोरी का मामला प्रकाश में आया हैं। इसको लेकर प्राथमिक विद्यालय जनक चौधरी टोला शिवनगर के प्रधानाध्यापक नीलू कुमारी ने त्रिवेणीगंज थाने में आवेदन देकर बताया कि गुरुवार की देर रात्रि कमरे का ताला तोड़कर स्कूल से सभी छोटे-बड़े बर्तन की चोरी कर ली गई हैं। वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिवनगर के प्रधानाध्यापक ने भी थाना में दिए आवेदन में बताया की देर रात्रि स्कूल के चार रूम के दरवाजे को तोड़कर चोरों ने चापाकल, छोटे-बड़े बर्तन, गैस चूल्हा सिलेंडर सहित विद्यालय के आवश्यक अभिलेख की चोरी कर ली। दो स्कूल में चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत है।