- Hindi News
- National
- Virpur News Sdm Distributed Saplings Among 12 Women On International Women39s Day
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 12 महिलाओं के बीच एसडीएम ने बांटे पौधे
भीमनगर वार्ड 13 स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार काे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता एसडीएम सुभाष कुमार ने की। कार्यक्रम में 12 महिलाओं को पाैधा देकर एसडीएम व अन्य पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत एसडीएम सुभाष कुमार ने दीप जलाकर की। जिला प्रवक्ता विजय देव, मिथिलेश झा सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे। वहीं एसडीएम श्री कुमार कहा कि नारी सम्मान देश का सम्मान है। अभी के समय में नारी आदर्श प्रस्तुत कर रही है, वह हम सबों के लिए अनुकरणीय है। आरडीओ देवानंद कुमार सिंह ने कहा कि समाज में बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को रोकना होगा। तभी नारी का समुचित सम्मान होगा। स्कूल के निदेशक गौरव दास और मंच संचालक धीरेंद्र कुमार ने स्वागत करते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की।
22 महिलाओं काे रोजगार के लिए मिला निबंधन-पत्र
वीरपुर | बसन्तपुर प्रखंड क्षेत्र के कामगार महिलाओं का निबंधन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसी क्रम में शनिवार को प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सोनू कुमार और आरडीओ बसंतपुर देवानंद कुमार सिंह के संयुक्त प्रयास से प्रखंड क्षेत्र की 22 कामगार महिलाओं का विभागीय निबंधन किया गया और सभी महिलाओं का रोजगार निबंधन पत्र दिया गया। निबंधन पत्र पाकर महिलाओं में काफी खुशी देखी गई। आरडीओ श्री सिंह ने बताया कि श्रम विभाग की ओर से 22 महिलाओं का निबंधन कर निबंधन पत्र उन्हें सौंपा गया है। इससे कई प्रकार के लाभ मिलेंगे। जिनका पंजीकरण किया गया है। उन महिलाओं को प्रत्येक वर्ष तीन हजार रुपये के अलावे बच्ची की शादी के लिए पचास हजार रुपये, चार लाख का दुर्घटना बीमा के साथ साथ स्वाभाविक मृत्यु होने पर दो लाख रुपये उनके परिजनों को दिया जाएगा।
निबंधन पत्र सौंपते अधिकारी।
महिला को पौधा प्रदान करते एसडीएम व अन्य।