- Hindi News
- National
- Supaul News Secondary Teachers Laid Siege To Deo Office On 18th Day Of Indefinite Strike
बेमियादी हड़ताल के 18 वें दिन माध्यमिक शिक्षकों ने डीईओ कार्यालय का घेराव कर किया विरोध- प्रदर्शन
बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों वेतनमान एवं सेवा शर्त सहित 6 सूत्री मांगों के समर्थन में 18 वें दिन भी बेमियादी हड़ताल जारी रहा। शुक्रवार को वेतनमान, शिक्षकों पर दर्ज किये गए प्राथमिकी रद्द करने, निलंबन वापस लेने और हड़ताल अवधि का वेतन देने की मांग को लेकर हड़ताली माध्यमिक शिक्षकों ने डीईओ कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। शिक्षकों का कहना था कि सरकार चाहे शिक्षकों पर कितना भी अन्याय क्यों न कर ले, लेकिन, शिक्षक पीछे हटने वाले नहीं है। सरकार अविलंब शिक्षकों का निलंबन वापस लें, साथ ही शिक्षकों पर दर्ज किए गए प्राथमिकी को भी वापस लेना होगा, नहीं तो आगे और भी उग्र आंदोलन होगा। संघ के सचिव दीपक कुमार ने कहा कि स्मार्ट क्लास तथा कक्षा संचालन से ही बिहार में साक्षरता दर में बढ़ोतरी हुई है। सरकार की इस दमनकारी नीति का शिक्षक विरोध करते रहेंगे। संघ के नेता दानिश वकार ने कहा कि सरकार किए गए वादों से मुकर रही है। शिक्षकों को वाजिब हक देने से पीछे हट रही। कहा कि वेतनमान तथा सेवा शर्त लागू होने तक शिक्षकों का आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर जिलाध्यक्ष बिंदेश्वर मंडल, सुरेंद्र प्रसाद यादव, राजीव कुमार सिंह, शमशाद आलम, प्रणव कुमार सिंह, गीतांजलि कुमारी, संगीता कुमारी, समीउल्लाह अशरफी, मो. जावेद आलम, अर्जुन कुमार चौधरी, उमेश कुमार, मो. फखरुद्दीन, असीम कुमार ठाकुर, ब्रह्मदेव प्रसाद यादव, सुधांशु कुमार, रंजीत कुमार, रूपेश पाठक, मो. शमीम, चंदन कुमार, प्रशांत कुमार, कुमुदानंद झा, आशीष कुमार, मुकेश कुमार, पूनम कुमारी, र|ेश कुमार, मो. खुर्शीद आलम आदि मौजूद थे।
स्कूल में पढ़ते हैं गरीब के बच्चे, पड़ रहा असर : महेश
छातापुर| बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले शिक्षकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 26 वें दिन भी जारी रही। समन्वय समिति के उप संयोजक महेश कुमार कुसियैत के नेतृत्व में चल रहे धरना में सैकड़ों शिक्षकों ने संवैधानिक रूप से अपने अधिकार को लेकर आवाज बुलंद किया। श्री कुसियैत ने कहा कि सरकार शिक्षकों के साथ राजनीति कर रही है। सरकारी स्कूल में गरीब व पिछड़े लोगों के बच्चे पढ़ते हैं। हड़ताल होने से वैसे तबके के बच्चों के पढ़ाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। सरकार को अपना हठधर्मिता त्याग कर शिक्षक संघों से समन्वय स्थापित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्यव्यापी आंदोलन से पूरे बिहार के विद्यालय में पठन पाठन ठप है। अध्यक्ष मंडली सदस्य मनोज कुमार यादव ने कहा कि शिक्षकों में आक्रोश गहराता जा रहा है। सरकार शिक्षा के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि मांगें माने जाने तक हड़ताल जारी रहेगी। मौके पर नरेश कुमार मंडल, अशोक कुमार राम, वीरेंद्र भास्कर, पवन ठाकुर, बजरंग पाठक, आमोद कुमार,रेखा कुमारी आदि थे।
मांगें पूरी नहीं हुई तो सरकार की दिवाली होगी धुंधली : रामसेवक
राघोपुर| बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति प्रखंड इकाई राघोपुर के बैनर तले लगातार 26वें दिन शिक्षकों का हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। इस दौरान समिति के उप संयोजक विकास कुमार के नेतृत्व में दर्जनों शिक्षकों ने प्रखंड मुख्यालय के समक्ष सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। शिक्षकों ने बताया की समन्वय समिति के राज्य इकाई द्वारा लिए गए निर्णय के आलोक में मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया जा रहा है। उप संयोजक विकास कुमार ने कहा कि सरकार के हठधर्मिता के कारण शिक्षकों ने होली नहीं मनाया। समन्वय समिति के प्रखंड कोर-कमेटी सदस्य रामसेवक यादव ने कहा कि अगर सरकार मांगों को यथाशीघ्र पूरा नहीं करती है तो शिक्षकों की फीकी होली की तरह सरकार की दिवाली धुंधली हो जाएगी। प्रखंड मीडिया कोषांग के प्रभारी कुमार सत्यम व राजन कुमार राजा ने कहा कि सरकार अपनी हठधर्मिता त्यागकर समन्वय समिति के प्रतिनिधियों से वार्ता कर लिखित समझौता करे। मौके पर रेखा कुमारी, सत्येंद्र कुमार, अमन राजा, शंभू कुमार, कुसुम, खुशबू आदि थे।
छातापुर में धरना पर बैठे शिक्षक व अन्य।
राघोपुर में धरना देते हड़ताली नियोजित शिक्षक।
सुपौल डीईओ कार्यालय में प्रदर्शन करते हड़ताली माध्यमिक शिक्षक।