शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त
बाइक व शराब के साथ तस्कर।
वीरपुर | एसएसबी 45वीं बटालियन के सतना बीओपी के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की देर शाम मे गश्ती के क्रम में अंतरराष्ट्रीय बार्डर पर भारतीय प्रभाग मे नेपाल से बाइक से तस्करी कर लाए जा रहे 27 बोतल नेपाल निर्मित ब्लैक ओक शराब के साथ कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। कमांडेंट एचके गुप्ता ने बताया कि जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर बॉर्डर पिलर संख्या 202/3 के समीप शराब के साथ बाइक को जब्त किया। कारोबारी की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के हृदयनगर पंचायत निवासी 30 वर्षीय अमरदीप गुप्ता के रूप में कई गई है। जब्त हीरो होंडा बाइक नंबर बीआर 50ए 6483 है। कारोबारी के साथ जब्त शराब व बाइक को उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया गया है।