प्रदेश उपाध्यक्ष की पत्नी का निधन
वीरपुर के शोकसभा में उपस्थित जाप कार्यकर्ता व अन्य।
वीरपुर| जन अधिकार पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष परमेश्वरी सिंह यादव की प|ी सुलोचना देवी के निधन पर जाप बसंतपुर इकाई के द्वारा शोकसभा का आयोजन किया गया।
शोकसभा की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने की। भगवानपुर स्थित श्री यादव के आवास पर आयोजित शोक में मृत आत्मा की शांति के लिए कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा और उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर जाप कार्यकर्ता श्रवण साह, विजयनंदन मिश्र, राजेश मंडल, गुलटेन यादव, जितेंद्र यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।