अधिकारों के लिए डटे रहेंगे शिक्षक
प्रखंड के बीआरसी परिसर में लगातार 27वें दिन शनिवार को भी शिक्षकों ने धरना दिया। जिसकी अध्यक्षता उप संयोजक महेश कुमार कुसियैत व संचालन जय प्रकाश सिन्हा ने की। जहां श्री कुसियैत ने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2019-20 समाप्ति की ओर है। छात्रों की वार्षिक परीक्षा भी नजदीक है। लेकिन सरकार शिक्षा व शिक्षकों के प्रति गंभीर नहीं है। इसके चलते शिक्षकों में सरकार के विरुद्ध आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जिला सोशल मीडिया प्रभारी नरेश कुमार निराला ने कहा कि शिक्षक अपने अधिकारों के लिए डटे रहेंगे। मौके पर संकुल समन्वयक डॉ श्याम सुंदर शर्मा, संकुल समन्वयक अलख कुमार अकेला, अशोक यादव, सुषमा कुमारी, वीणा कुमारी, नरेश कुमार मंडल, निरंजन कुमार, विजय कुमार विभूति, अशोक कुमार राम, कमला कुमारी, वीरेंद्र भास्कर, रीना देवी, गीता देवी, वंदना कुमारी, उपेंद्र ततमा, बेबी कुमारी, प्रशांत कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
छातापुर में धरना प्रदर्शन करते हड़ताली शिक्षक।