पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

31 तक शिक्षण संस्थानों में पठन-पाठन रहेगा बंद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरायगढ़-भपटियाही | निजी शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य एवं निदेशकों की बैठक शनिवार को भारतीय स्वतंत्र शिक्षण संघ के बैनर तले कोशी विद्या मंदिर कल्याणपुर परिसर में हुई। बैठक में प्राचार्यों ने कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सरकार के आदेशानुसार प्रखंड क्षेत्र के सभी निजी स्कूल में 31 मार्च तक पठन-पाठन बंद रहेगा। साथ ही निर्णय लिया गया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा साफ-सफाई रखने, भीड़-भाड़ जगह से बचने सहित अन्य बिंदुओं पर लोगों को जागरूक किया जाएगा। मौके पर कुमार दीपक, योगधर कुमार, नागदेव कुमार, अनिल कुमार विमल, शिवजी मेहता, विश्वनाथ उर्फ मुन्ना, लालू कुमार, जितेंद्र कुमार राउत, राजेश कुमार, कृष्ण देव मंडल, विजय कुमार रजक सहित अन्य मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...