पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Triveniganj News The Car Overturned In The Bike The Couple Is Serious A Referrer

बाइक में टक्कर मार पलटी कार, दंपति गंभीर, एक रेफर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जदिया| हाई स्कूल जदिया के पास एनएच-327 ई पर बुधवार की रात बाइक व कार की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। बाइक सवार के परिजनों ने जख्मी दंपति को अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में भर्ती कराया। घटना में बाइक सवार की प|ी की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टर ने उसे बेहतर उपचार हेतु पटना रेफर कर दिया है। जबकि उसके पति का इलाज त्रिवेणीगंज में चल रहा है। जानकारी के अनुसार अररिया जिले के भरगामा थाना क्षेत्र के सिरसिया कला वार्ड-2 निवासी संजीत सरदार अपनी प|ी शिम्पी देवी के साथ स्प्लेंडर प्रो पर सवार होकर मधेपुरा जिले के परसाही गांव शादी समारोह भाग लेने जा रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार क्विड कार से टक्कर हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस कार को जब्त कर कार्रवाई में जुटी है।
खबरें और भी हैं...