पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चेयरमैन ने तनवीर के सौंपे आवेदन को किया खारिज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर पंचायत वीरपुर के मुख्य पार्षद मनोज भगत ने नपं के 9 वार्ड पार्षदों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लगाए जाने की प्रक्रिया को नियम के विरुद्ध बताया है। मुख्य पार्षद मनोज कुमार भगत ने शनिवार को 9 वार्ड पार्षदों द्वारा उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव मिलने की बात कहते हुए कहा है कि 11 जून 2019 को वीरपुर नगर पंचायत के 8 पार्षदों ने 1000 रुपए के स्टांप पेपर पर इस बात का शपथ पत्र दिया था कि वर्तमान नगर पंचायत वीरपुर के मुख्य पार्षद मनोज कुमार भगत के कार्यकाल में उनके विकास कार्यों से संतुष्ट हैं। इनके विरुद्ध किसी भी तरह के अविश्वास प्रस्ताव से संबंधित किसी आवेदन पर वर्तमान अथवा भविष्य में इन वार्ड पार्षदों द्वारा कोई हस्ताक्षर किया जाता है तो उसे पूर्णतः दबाव युक्त समझा जाय। कुछ विरोधी पार्षदों द्वारा इन वार्ड पार्षदों से हस्ताक्षर करने और अविश्वास प्रस्ताव प्रक्रिया लाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। हस्ताक्षर करने वालो में मुख्य पार्षद मनोज कुमार भगत के साथ वार्ड 13 के पार्षद मिलन गुप्ता, वार्ड 12 पार्षद रीतू कुमारी, वार्ड 10 की पार्षद अंजलि प्रिया पटेल, वार्ड 01 की पार्षद संगीता देवी, वार्ड 6 की रंजू देवी, वार्ड 7 के विनोद कुमार सादा और वार्ड 2 की नगर पंचायत की उपाध्यक्ष रामशिला देवी के हस्ताक्षर है। इन्ही 8 पार्षदों में से 6 पार्षदों ने शनिवार को लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर पुनः हस्ताक्षर किया है।

खबरें और भी हैं...