पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Supaul News The Train Used To Run On The Pratapganj Bhimnagar Rail Line During The British Era

प्रतापगंज-भीमनगर रेल लाइन पर ब्रिटिशकाल में चलती थी ट्रेन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भारत-नेपाल सीमा पर अवस्थित प्रतापगंज-बथनाहा-भीमनगर 57 किमी रेल लाईन पर ब्रिटिशकाल में ट्रेन चलती थी। जो 1934 के प्रलयंकारी भूंकप में ध्वस्त हो गया। आजादी के 71 साल गुजर जाने के बाद भी यह क्षेत्र रेल लाइन से जुड़ नहीं पाया। 22 किमी तक की जमीन और ध्वस्त रेल पुल आजाद भारत को ब्रिटिश शासनकाल की याद दिला रहा है। सामरिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माने जाने वाला यह पिछड़ा क्षेत्र में रेल लाइन चालू कराने को लेकर सांसद दिलेश्वर कामैत ने रेल मंत्रालय के नियंत्रणाधीन अनुदानों की मांग पर चर्चा करते 57 किमी रेलखंड की स्वीकृति प्रदान करने का मांग की। गौरतलब है कि इस रेलखंड को चालू कराने को लेकर कई बार आंदोलन भी किए गए। बावजूद आज तक किसी ने भी इस ओर ध्यान देना शायद मुनासिब नहीं समझा। इलाके के लोग कहते हैं कि आजाद भारत में होने का गर्व तो हर भारतवासी को होता है। लेकिन ब्रिटिश शासनकाल की व्यवस्था से बेहतर व्यवस्था नहीं होना विकास के दावों पर पानी फेर रहा है।

यहीं से ब्रिटिशकाल में चलती थी ट्रेन।
खबरें और भी हैं...