पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिल वसूली के लिए तीन दिवसीय अभियान की शुरुआत आज से

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राघोपुर| विभागीय निर्देशानुसार बकाया बिजली बिल कलेक्शन के लिए तीन दिनों तक विशेष राजस्व वसूली अभियान चलाया जाएगा। जानकारी देते विद्युत विभाग के सहायक अभियंता उत्तम कुमार ने बताया कि 13 से 15 मार्च तक लगातार तीन दिनों तक बकाया बिजली बिल के भुगतान के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान विभागीय पदाधिकारी, लाईन मैन, मीटर रीडर सहित अन्य पदाधिकारी डोर-टू-डोर जाकर उपभोक्ताओं से बकाया बिजली बिल की वसूली करेंगे। अभियान के दौरान लोगों को सुविधा दी जाएगी कि उसी वक्त उपभोक्ता अपना बकाया राशि अधिकारियों को जमा देकर रसीद प्राप्त कर सकते हैं, अन्यथा उनका विद्युत कनेक्शन काट दिया जाएगा। यह अभियान सभी पंचायतों में चलेगा।
खबरें और भी हैं...