पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शॉट सर्किट से लगी आग में तीन घर जले

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरायगढ़ भपटियाही | भपटियाही थाना क्षेत्र अंतर्गत लौकहा पंचायत के वार्ड नंबर 6 में शुक्रवार की रात अगलगी की घटना में तीन परिवारों का तीन फुस का घर जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पीड़ित कैलू मरीक, राजेश मरीक व रमेश मरीक ने बताया कि शुक्रवार की रात खाना खाकर सोने चले गए। इसी दौरान अचानक घर में आग लग जाने से घर में रखा अनाज, कपड़ा बर्तन सहित अन्य सामग्री जलकर राख हो गया। हो-हल्ला होने पर पहुंचे आस-पास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन आग को जब तक बुझाया जाता तीन घर जलकर राख हाे गया। पीड़ित परिवारों द्वारा आगजनी की सूचना थाना व सीओ से की है।
खबरें और भी हैं...