- Hindi News
- National
- Supaul News To Make The Country Develop Emphasis Will Be Given On Cleanliness
देश को विकसित बनाने के लिए स्वच्छता पर देना होगा जोर
स्वच्छता अभियान के तहत सदर प्रखंड के हरदी-दुर्गास्थान के बाजार क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। अर्थशास्त्र की छात्रा अंजली कुमारी की अध्यक्षता में मां राजेश्वरी पेट्रोल पम्प सहित अासपास साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। जागरुकता अभियान के तहत इसकी महत्ता को देखते हुए अधिक से अधिक प्रचारित करने के लिए स्वच्छता के लिए गांधी जी के योगदान सहित उनके कार्यों के बारे मेें बताया गया। साथ ही पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा स्वच्छता के लिए प्रयास एवं उनके सपना को सबके साथ साझा किया गया। छात्रा अंजली कुमारी ने कहा कि हमारा देश विकसित देश बनने की राह में काफी गति के साथ आगे बढ़ रहा है।
हर क्षेत्र में तरक्की हो रहा है। लेकिन स्वच्छता के दृष्टिकोण से आज भी हमारा देश अन्य देशों से काफी पीछे हैं। हम सब को मिलकर एक साथ देश की तरक्की के लिए स्वच्छता पर बल देना होगा। कहा कि अाज प्रतिदिन हमारे समाज के ही कुछ लोगों द्वारा गंदगी फैलाया जाता है। उसको रोकने के लिए सबसे पहले हर घर में शौचालय का निर्माण करना होगा। छात्रा अंजली ने कहा कि सफाई की दिशा में हमलोग काफी संकुचित हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सार्वजनिक जगहों पर गंदा नहीं फैलाएं। प्लास्टिक का उपयोग नहीं करें। कूड़ा-कचरा को डस्टबीन में डालें। यत्र-तत्र कचरा नहीं फैलाएं। इस दौरान उन्होंने लोगों से पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की भी अपील की। मौके पर प्रशम प्रकाश, कृत्यानंद मंडल, बिनोद कुमार, नवीन कुमार, अभिनंदन कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
सुपौल के हरदी-दुर्गास्थान में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई करती छात्रा सहित अन्य।