पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raghopur News To Prevent Infection The Sho Told Important Tips To The Watchmen

संक्रमण रोकने के लिए थानाध्यक्ष ने चौकीदारों को बताए जरूरी टिप्स

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उच्चाधिकारियों से प्राप्त निर्देश के आलोक में थानाध्यक्ष ने की बैठक

उच्चाधिकारियों से प्राप्त निर्देश के आलोक में शनिवार को थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने करोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए चौकीदारों के साथ एक बैठक की। जहां उन्होंने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए उपस्थित चौकीदार को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने चौकीदारों से अपने-अपने गांव में हर व्यक्ति को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने की बात कही।

कहा कि कोरोना वायरस सम्पूर्ण विश्व के लिए एक चुनौती बना हुआ है। जिसके संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए एक ही उपाय साफ-सफाई है। जिसके लिए उन्होंने आवश्यक जानकारी भी दी। जैसे आस-पास की सफाई, भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचना, यात्रा से परहेज, हाथों की साबुन से दिन में चार पांच बार सफाई, सर्दी खांसी होने पर मास्क एवं रुमाल का इस्तेमाल आदि।

उन्होंने एक दूसरे से गले या हाथ मिलाने से भी परहेज करने की बात कही। कहा कि अगर किसी को सर्दी खांसी होती है, तो तुरंत उसे अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल जाकर जांच करवानी चाहिए। मौके पर अनिल यादव, बिंदेश्वरी राम, राजेश कुमार, राम कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व चौकीदार मौजूद थे।

चौकीदारों को कोराेना वायरस के प्रति जागरूक करते थानाध्यक्ष।
खबरें और भी हैं...