- Hindi News
- National
- Supaul News Today39s Women Are Strong And Capable Of Taking Decisions Need To Be Aware Dr Sanjeev
आज की महिलाएं सशक्त व निर्णय लेने में सक्षम, जागरूक रहने की जरूरत : डॉ. संजीव
बीएसएस कॉलेज के कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक व छात्र ।
सुपौल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को जिला मुख्यालय स्थित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा बीएसएस कॉलेज परिसर में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबाेधित करते कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरुक रहने के लिए प्रेरित किया। श्री सिंह ने कहा कि आज के परिवेश में महिलाएं काफी सशक्त और निर्णय लेने में सक्षम है। जीवन और समाज के हर क्षेत्र में उनकी भागीदारी है। कहा आज भी हमारे समाज को पुरुष प्रधान माना जाता है। बावजूद विगत कुछ वर्षाें में समाज की अवधारणाएं महिलाओं के प्रति बदली है। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी अनामिका यादव ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं को महिलाओं के प्रति सम्मान देने के साथ उन्हें अधिकार दिलाने के साथ उनके अधिकार को दिलाने की दिशा में प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। व्याख्याता डॉ. जय लक्ष्मी ने महिलाओं को कानून में दिए गए अधिकार से छात्राें को अवगत कराया। मौके पर कॉलेज के छात्र, छात्रा, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वंयसेवक आदि मौजूद थे।