पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आमने-सामने दो ट्रकाें में टक्कर, एक चालक जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धर्मपट्टी के पास एनएच-57 पर एक ही लेन में आने के कारण दाे ट्रकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस घटना में एक ट्रक चालक जख्मी हो गया। जबकि दोनों ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। बताया गया कि चालक मो. आलम बंगाल से गिट्टी लेकर सिमराही आया था। सिमराही से धर्मपट्टी के धर्मकांटा जाने के लिए दूसरे लेन में घुस गया। इसी दौरान आगे से तेज रफ्तार कंटेनर से टक्कर हो गई। कंटेनर चालक राम प्रसाद ने बताया कि वह उत्तराखंड के रुद्रपुर से बाइक लादकर असम के बोगाईगांव जा रहा था। स्थल पर पहुंचने से पूर्व से उसे झपकी आ गई। इस दौरान कब रॉन्ग साइड गिट्टी लदे ट्रक उसके सामने आ गया, उसे पता नहीं चला। बताया कि जब दोनों ट्रक आपस में टकरा गया, तब उसकी नींद खुली। सूचना पर राघोपुर थानाध्यक्ष सरोज कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। उसके बाद क्रेन मंगाकर दोनों ट्रकों को वहां से हटाया गया और आवागमन पुनः बहाल हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी भी पक्ष द्वारा कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दुर्घटना

राघोपुर में फोरलेन सड़क पर टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त ट्रकों के पास पुलिस व मौजूद अन्य।
खबरें और भी हैं...