- Hindi News
- National
- Supaul News Uncontrolled Bike Collides With Bridge Poles Two Injured One Refer
अनियंत्रित बाइक पुल के खंभे से टकराई, दो जख्मी, एक रेफर
तिलावे नदी पर बने पुल पर हुई घटना
लौकहा ओपी अंतर्गत तिलावे पुल के किनारे बने पाया से टकराकर बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मियों की पहचान अमहा वार्ड नंबर 1 निवासी विजय यादव एवं सत्यदेव शर्मा के रूप में हुई है। दोनों बाइक पर सवार होकर लौकहा बाजार से वापस अपने जा रहे थे। इसी दौरान तिलावे पुल के समीप बाइक अनियंत्रित होकर पुल के किनारे बने पाया से टकरा गई। जिसमें दोनों सवार को गंभीर चोटें आई है। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को ग्रामीण चिकित्सक के पास ले जाया गया और इसी बीच घटना की सूचना ओपी पुलिस को दी गई। ग्रामीण चिकित्सक से प्राथमिक उपचार के बाद ओपी अध्यक्ष अमित कुमार ने दोनों को सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया। जहां इलाज के उपरांत विजय की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया है।
जख्मी विजय यादव।
जख्मी सत्यदेव शर्मा।