पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिया चले अवधवा के ओर की प्रस्तुति पर झूमे दर्शक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जय कलवार समाज ने महावीर चौक के पास क्लब में किया आयोजन

शहर के महावीर चौक स्थित पब्लिक लाइब्रेरी एंड क्लब में शनिवार की देर शाम जय कलवार समाज द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। ललन चौधरी नेतृत्व में आयोजित समारोह में जिले भर से आए समाज के लोगाें ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। साथ ही संगठन के मजबूती को लेकर विमर्श किया गया। समारोह के दौरान आनंद म्यूजिकल ग्रुप द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। जिसमें कलाकारों ने एक से एक प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आरंभ विक्की तिवारी द्वारा गाए गणेश भजन से हुआ। जिसमें बाद कंचन प्रिया की प्रस्तुति आज मिथिला में राम खेले होरी, डोली सिंह की प्रस्तुति सिया चले अवधवा के ओर, गायक मुन्ना जी की प्रस्तुति जोगी जी धीरे-धीरे, एसके बहादुर की प्रस्तुति होली खेले रघुवीरा और वाद यंत्र पर मौजूद राजकुमार रमण व अन्य कलाकारों की प्रस्तुति पर दर्शकों ने खूब तालियां बटोरी। मौके पर शिवशंकर चौधरी, ललिता जायसवाल, रश्मि जायसवाल, शंभु चौधरी, संतोष चौधरी, बैजू चौधरी, राकेश भगत, बबलू चौधरी, भोला चौधरी समेत सैकड़ों की संख्या में कलवार समाज के लोग शामिल थे।

गीत की प्रस्तुति देती गायिका डोली सिंह व मौजूद अन्य।
खबरें और भी हैं...