पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कैरमबोर्ड चैंपियनशिप में वीरपुर ने भीमनगर को 2-0 से किया पराजित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वीरपुर| भीमनगर पंचायत के वार्ड-9 में गत 26 जनवरी 2020 से चल रहे कैरमबोर्ड चैंपियनशिप प्रतियोगिता का समापन शनिवार की देर शाम हुआ। जहां सिंगल और डबल दोनों ही श्रेणी में वीरपुर के खिलाड़ियों ने भीमनगर को 2-0 से शिकस्त देकर कप पर कब्जा जमाया।

आयोजन समिति के सदस्य संजीव ठाकुर ने बताया कि टूर्नामेंट में 40 टीम हिस्सा ले रही थी। नाॅक आउट के आधार पर क्वार्टर फाइनल और सेमी फाइनल मैच खेला गया। फाइनल मैच में शनिवार को वीरपुर की टीम विजयी हुई। बतौर अतिथि स्थानीय मुखिया सुधीर सिंह ने दोनों ही मैच के विजेता और उपविजेता को
कप देकर सम्मानित किया। मौके पर स्कोरर कुलदीप ठाकुर, निर्णायक नईमुल्लाह, सोहराब खान, बबलू खान को भी सम्मानित किया गया।
खबरें और भी हैं...