पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में एसके युवा एमएम इलेवन को हराकर बना विजेता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विजेता टीम को 15 और उपविजेता टीम को साढ़े सात हजार रुपए मिला इनाम

रहमानी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गुरुवार को सदर प्रखंड के चैनसिंहपट्‌टी मैदान में खेला गया। जिसमें एसके युवा टीम ने मुरसलिम एम 11 को 14 रनों से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। मैच समाप्ति के बाद विजेता और उपविजेता टीम को आयोजन समिति द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। एसके युवा टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 आेवर में बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 224 रनों का लक्ष्य दिया। जिसमें बल्लेबाज गोलू 27 गेंदों में 72 रन, प्रदीप ने 17 गेंदों में 33 रन, मनीष 24 गेंद में 25 और शादाब ने 10 गेंद में ताबड़तोड़ 30 रनों की पारी खेली। एमएम 11 के गेंदबाज अंजार ने 4 ओवर में 3 और अजूबा और आशीष ने 1-1 विकेट हासिल किए।

225 रनों के लक्ष्य को हासिल करने उतरी एमएम 11 की टीम 19 आेवर में सभी विकेट गंवाकर 207 रन ही बना सकी और यह फाइनल मुकाबला सात रनों से हार गई। एमएम 11 के बल्लेबाज बिट्टू ने 16 गेंदों में 53 रन, अंजार ने 21 गेंदों में 44, मुरशलीम ने 30 गेंदों में 36 रनों की पारी खेली। एसके के गेंदबाज सज्जाद ने 4 और गोलू ने 2 विकेट लिए।

ये रहे टूर्नामेंट के हीरो

टूर्नामेंट के हीरो एसके युवा टीम के खिलाड़ी गोलू रहे। जिन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द टूर्नामेंट के साथ फाइनल मुकाबला का मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

संक्षिप्त स्कोर बोर्ड

{एसके युवा टीम 20 आेवर में 7 विकेट पर 224 रन

{ बल्लेबाज- गोलू 72 रन, प्रदीप 33 रन, मनीष 25 और शादाब 30 रन

{ एमएम 11 गेंदबाज- अंजार 3, अजूबा और आशीष ने 1-1 विकेट

{ एमएम 11 की टीम 19 आेवर में सभी विकेट गंवाकर 207 रन

{बल्लेबाज- बिट्टू 53 रन, अंजार 44 रन व मुरशलीम 36 रन

{ एसके गेंदबाज- सज्जाद 4 और गोलू 2 विकेट

{ अंपायर- कमरे आलम व चंदन

{ उद्घोषक- शमशेर, तनवीर राज, अशफाक व सोनू

{ स्कोरर- चांद व फैयाज

सम्मानित हुई टीम और खिलाड़ी

सम्मान समारोह में विजेता टीम एसके युवा टीम को राजद नेता अनोज कुमार आर्य उर्फ लव यादव द्वारा ट्रॉफी के साथ 15 हजार रुपए ईनामी राशि प्रदान की गई। उपविजेता टीम को प्रिंस कुमार चौधरी द्वारा ट्रॉफी प्रदान किया गया। मैन ऑफ द मैच और मैन आॅफ द सिरीज की ट्राॅफी एसके युवा टीम के खिलाड़ी गोलू कुमार को दिया गया। बेस्ट फिल्डर का पुरस्कार कैसर को जावेद लवली द्वारा प्रदान किया गया। साथ ही टूर्नामेंट के आयोजन कर्ता को कैश राज द्वारा विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया।

सुपौल में विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान करते अतिथि।

खबरें और भी हैं...