- Hindi News
- National
- Supaul News Women And Girl Students Doing Better Work In Society Honored At Picket Site
समाज में बेहतर कार्य करने वाली महिलाएं व छात्राओं को धरना स्थल पर किया सम्मानित
शहर के वार्ड-18 धरना स्थल पर महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
सीएए और एनआसी के विरोध में जिला मुख्यालय स्थित वार्ड 18 में जारी अनिश्चितकालीन धरना के दौरान अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौके पर समाज में अहम भूमिका निभाने वाली महिलाएं, छात्राओं को सम्मानित किया गया। चमन प्रवीण ने कहा कि तीन शब्दों से बना औरत शब्द का मायने काफी है। समाज निर्माण औरत के हाथ में है। डॉ. साईदा बानों ने कहा कि देश और समाज के निर्माण में मुस्लिम महिलाओं का योगदान काफी सराहनीय रहा है। आज शाहीनबाग के आंदोलन ने यह साबित कर दिया है कि जब भी देश और संविधान पर खतरा मंडराएगा तो संविधान रक्षा के लिए महिलाएं आगे बढ़कर खड़ा दिखेगी।
संचालन सालेहा प्रवीण ने किया। इस मौके पर हाजी एहसानुल हक ने डॉ. साईदा बानो, सालेहा प्रवीण, डॉ. तलत जहां, चमन प्रवीण, अजमत प्रवीण, सानिया रजा, कायनात प्रवीण, नौशीन फातमा, महजवी प्रवीण, आईशा सिद्धिकी, साजदा अंजुम, सानिया, कशिश तनवरीर, तोहफा तनवीर, खुशी, अरहल को मेडल देकर सम्मानित किया।
महिला दिवस पर वार्ड 18 में सम्मानित की गई महिलाएं व छात्राएं।