- Hindi News
- National
- Supaul News Women Police Officers And Personnel Honored For Outstanding Work
उत्कृष्ट कार्य के लिए महिला पुलिस अधिकारी व कर्मी को किया सम्मानित
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कलेक्ट्रेट के टीसीपी भवन में रविवार को एक समारोह आयोजित कर उत्कृष्ट कार्य के लिए 11 महिला अधिकारी और कर्मी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डीएम महेंद्र कुमार, एसपी मनोज कुमार ने चयनित अधिकारी और कर्मी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
जानकारी के अनुसार महिला थानाध्यक्ष प्रेमलता भूपाश्री को दिए गए सम्मान के पीछे उनकी कार्य कुशलता, मामले का समय से निबटारा, आरोपियों को समय पर सलाखों के पीछे भेजने के साथ साथ लोगों को जागरूक करने की दिशा में सार्थक पहल है। इसके अलावे भूपाश्री ने अपने कार्यकाल में पोस्को एक्ट के कई आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा भी दिलाई है। वहीं अन्य महिला पुलिस कर्मी में जिसे सम्मानित किया गया है उसमें रानी कमल, प्रीति कुमारी, गीता कुमारी, प्रतिभा कुमारी, स्वीटी कुमारी, वीणा कुमारी, प्रियंका कुमारी सहित अन्य शामिल है। यह सभी महिला पुलिस सिपाही शेरनी दल का अंग है जो शहर में मनचलों और चेन स्नेचर पर पिछले कई माह से नियंत्रण की हुई है। मालूम हो कि सदर बाजार में बढ़ती छेड़खानी के मद्देनजर एसपी मनोज कुमार ने तत्काल शेरनी दल का गठन किया था जो अत्याधुनिक हथियार से लैस होकर खुद बाइक चलाती हैं और मनचलों को ऑन द स्पॉट पकड़ने में कामयाबी हासिल कर रही हैं। 10 महिला सिपाही का जत्था जो शेरनी दल का हिस्सा है उन्हें इसी उत्कृष्ट कार्य को लेकर सम्मानित किया गया है।
सुपौल में कलेक्ट्रेट के टीसीपी भवन में प्रमाण- पत्र के साथ अधिकारियों के पीछे खड़ी महिला पुलिस अधिकारी व कर्मी।