भाजपा में आप भी बन सकते हैं पीएम, सीएम व गृहमंत्री : राय
कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को माला व पाग पहनाकर किया सम्मानित
भाजपा मरौना दक्षिण कार्यसमिति की बैठक गुरुवार को मध्य विद्यालय परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हरिश्चंद्र मिश्र ने की। बैठक के शुभारंभ में सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को माला, पाग, टोपी व गमछा पहना कर सम्मानित किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष राम कुमार राय, विधानसभा प्रवक्ता सह प्रभारी श्री सुमन चन्द, जिला महामंत्री सुरेश कुमार सुमन, प्रकाश झा सहित अन्य मौजूद थे। बैठक में जिलाध्यक्ष श्री राय ने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा में आप भी प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, गृहमंत्री बन सकते हैं। इसमें कहीं किंतु परंतु नहीं है। जिला महामंत्री सुरेश सुमन के कहा कि वर्तमान परिस्थिति में सभी को एकजुट होकर संगठन के प्रति काम करने की जरूरत है। नागरिक संशोधन बिल के समर्थन में किसी को नागरिकता लेने की आवश्यकता नहीं है।
विपक्ष के द्वारा अफवाह फैलाया जा रहा है। आप लोग अफवाह पर ध्यान नहीं दें। देश तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि 14 मार्च को अधिक से अधिक संख्या में सुपौल पहुंचे। ताकि क्षेत्रीय बैठक सफल हो। बैठक में गोबिंद मंडल, प्रभु महतो, दानी चौपाल, बिष्णु देव यादव, लाल बहादुर मुखिया, अरुण कुमार सिंह, गौरी शंकर सिंह, सुभाष यादव, दिनेश चंद्र झा आदि मौजूद थे।
मरौना में बैठक करते भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य।