नदी पार करने के दौरान कोसी में डूबा युवक लापता
सुपौल| बलवा घाट के पास गुरुवार की देर शाम नदी पार करने के दौरान कोसी में डूबने से 35 वर्षीय एक युवक लापता हो गया। सूचना पर पहुंची सदर थाना की पुलिस व एनडीआरएफ युवक की खोजबीन में जुटी हुई है। लेकिन शनिवार की शाम तक एनडीआरएफ टीम को सफलता नहीं मिली। बताया जा रहा है कि बिजरौली गांव निवासी शिव कुमार सदा पास के ही गांव बिशनपुर के लिए बारात में शामिल होकर जा रहा था। लेकिन ट्रैक्टर पर सवार बारात में शामिल अन्य लोग नदी पार कर गए थे। वह पैदल ही नदी पार कर रहा था। थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि युवक की खोजबीन के लिए एनडीआरएफ को लगाया गया है।