मुंबई. आज बुद्ध पूर्णिमा है। ऐसे कई सेलेब्स हैं, जिन्होंने महात्मा बुद्ध से प्रेरित होकर बौद्ध धर्म को अपनाया है। इनमें बॉलीवुड के साथ कई हॉलीबुड सेलेब्स भी हैं, जिन्होंने बौद्ध धर्म अपनाया है। आज आपको ऐसे ही कुछ सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं। बॉलीवुड में फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से रातों-रात स्टार बनने वाली एक्ट्रेस मंदाकिनी ने बौद्ध धर्म अपना रखा है। लंबे समय से फिल्मों से दूर मंदाकिनी ने 1995 में बुद्धिस्ट संत काग्यूर रिनपोचे से शादी की और बौद्ध धर्म अपनाया। वे मुंबई में एक तिब्बती हर्बल सेंटर चलाती हैं। साथ ही तिब्बती योगा भी सिखाती हैं। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें ऐसे ही अन्य सेलेब्स के बारे में...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.