पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
हॉलीवुड डेस्क. चीन से शुरू हुआ कोरोनावायरस दुनियाभर में फैल चुका है। मौतों का आंकड़ा पांच हजार को पार कर गया है। अंग्रेजी वेबसाइट टीएमजेड के मुताबिक ऐसे में लॉस एंजेलिस स्थित हॉलीवुड फॉरेवर सेमेट्री में लोगों अपनी कब्र के लिए बुकिंग शुरु कर दी है। लोग अपने पसंदीदा स्टार के पास दफन होने के लिए बड़ी रकम देने के लिए भी तैयार हैं।
हॉलीवुड फॉरेवर सेमेट्री की शुरुआत 1899 में हुई थी। इस जगह पर जूडी गार्लेंड, क्रिस कॉर्नेल, सेसिल डी मिल, जैनेट गैनॉर जैसे 200 से ज्यादा बड़े हॉलीवुड सेलेब्स दफन हैं। को फाउंडर योगू ने बताया कि, इससे पहले कभी भी उन्होंने कभी भी कुछ नहीं देखा। योगू बताते हैं कि लोग मरने से पहले अपनी कब्र को बुक करने के लिए भारी रकम दे रहे हैं।
कोरोनावायरस के प्रभाव को देखते हुए अमेरिका में सभी स्कूलों, सांस्कृतिक संस्थाओं को बंद कर दिया गया है। स्पोर्ट्स इवेंट एक महीने के लिए रद्द कर दिए गए हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, अमेरिका में संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार सुबह तक संक्रमण का 1660 मामला सामने आ चुके हैं।
महामारी से देश में 41 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका के वॉशिंगटन में 31, कैलिफोर्निया में 4, फ्लोरिडा में 2 जॉर्जिया में 1, न्यूजर्सी में 1, साउथ डकोटा में 1, कनसास में 1 लोगों की मौत हुई है।
न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू कोमो ने गुरुवार को राज्य में 500 से ज्यादा लोगों की सभी सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया। साथ ही न्यूयॉर्क शहर में आपातकाल घोषित कर दी।
कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसॉम ने मार्च के अंत तक सभी सार्वजिनक समारोहों को रद्द कर दिया है। यहां कोरोनावायरस से 4 लोगों की मौत हो चुकी है। मैसाच्युसेट्स के गवर्नर चार्ली बेकर ने यहां भी आपातकाल लगा दी है। यहां संक्रमण के 108 मामलों की पुष्टि हुई है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.