पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
हॉलीवुड डेस्क. कोरोनावायरस का असर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर भी पड़ रहा है। कई बड़ी फिल्मों की रिलीज और मूवी ईवेंट्स को कैंसिल कर दिया है। एक अनुमान के अनुसार कोरोना के चलते ग्लोबल बॉक्स ऑफिस को 2020 में पांच बिलियन डॉलर का नुकसान हो सकता है। कोरोना के कारण दुनियाभर में करीब पांच हजार मौतें हो चुकी हैं। वहीं, संक्रमित मरीजों की संख्या एक लाख को पार कर गई है।
फिल्में या तो कैंसिल या पोस्टपोन हुईं
कान्स फिल्म फेस्टिवल के आयोजन में संदेह
फिल्म जगत के प्रतिष्ठित फेस्टिवल कान्स 2020 का आयोजन भी कोरोना के चलते संदेह में है। फ्रांस सरकार ने मई के आखिर तक एक हजार से ज्यादा लोगों के जुटने पर रोक लगा दी है। ईवेंट का आयोजन 12 मई से 23 मई तक होना था।
अंग्रेजी वेबसाइट वैरायटी के मुताबिक स्विटजरलैंड् के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम ऑन ह्यूमन राइट्स (FIFDH), थिंक सिनेमा लुसाने को कैंसिल कर दिया गया है। इसके अलावा ग्रीस के थैसलॉनिकी डॉक्यूमेंट्री फेस्टिवल को यूरोप में कोरोनावायरस के बढ़ते प्रभाव के कारण पोस्टपोन किया गया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.