पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
हॉलीवुड डेस्क. एक्टर जॉनी डेप और ‘एक्वामैन’ स्टार एम्बर हर्ड के बीच कानूनी लड़ाई जारी है। ऐसे में जॉनी का बचाव उनकी पूर्व पार्टनर विनोना रायडर ने किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विनोना ने बताया कि, जॉनी कभी भी किसी के साथ हिंसा नहीं कर सकते। वहीं, एम्बर ने एक्टर पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए हैं।
रिपोर्ट के अनुसार विनोना की तरफ से एक बयान जारी किया गया है। एक्ट्रेस के अनुसार जॉनी ने कभी भी साथ रहने के दौरान उनके साथ कोई भी हिंसा नहीं की। उन्होंने कहा कि, जॉनी सभी की चिंता करते हैं। इतना ही नहीं विनोना एक्स पार्टनर के समर्थन में कोर्ट में गवाही देने के लिए भी तैयार हैं।
विनोना ने कहा कि, वो किसी को भी झूठा नहीं बता रहीं हैं, लेकिन अगर जॉनी के खिलाफ कोई घरेलू हिंसा की बात करेगा तो उन्हें भरोसा नहीं होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि, मुझे जॉनी के साथ सुरक्षित महसूस होता है।
जॉनी ने दर्ज कराया मानहानि का मुकदमा
एम्बर ने जॉनी पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। वहीं, एक्टर ने 2019 में एंबर के खिलाफ 50 मिलियन डॉलर का मुकदमा दर्ज कराया था। कुछ दिनों पहले दोनों सेलेब्स का एक ऑडियो कॉल वायरल हुआ था, जिसमें दोनों स्टार्स आपस में हुई मारपीट के बारे में बात कर रहे हैं। वहीं एम्बर इस बात पर हामी भर रहीं हैं कि उन्होंने जॉनी को मारा था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.