पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हॉलीवुड डेस्क. सोमवार को 92वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन जारी हो चुके हैं। सिने जगत के सबसे बड़े अवॉर्ड ऑस्कर के नॉमिनेशन की घोषणा एक्टर और प्रोड्यूसर जॉन चू, इसा रे ने की। टॉड फिलिप्स की फिल्म 'जोकर' ने सबसे ज्यादा 11 नॉमिनेशन अपने नाम किए हैं।
वहीं, 'द आयरिशमैन', '1917' और 'वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड' 10 पुरस्कारों के लिए नॉमिनेट हुई है। ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी आ आयोजन 9 फरवरी को लॉस एंजिलिस स्थित डॉल्बी थियेटर्स में होना है।
रेस में सबसे आगे 'जोकर'
गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड 2020 में बेस्ट एक्टर का खिताब जीतने वाले जोकिन फीनिक्स की 'जोकर' को सबसे ज्यादा नॉमिनेशन्स मिले हैं। फिल्म ने बेस्ट पिक्चर, बेस्ट एक्टर और बेस्ट डायरेक्टर जैसी बड़ी कैटेगिरी में नॉमिनेशन पाने में सफलता हासिल की है।
वहीं, गोल्ड्न ग्लोब्स में बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म बनी 'पैरासाइट' को 6 नॉमिनेशन मिले हैं। इसके अलावा 'मैरिज स्टोरी', 'लिटिल वुमन' और 'जोजो रैबिट' ने भी 6 नॉमिनेशन अपने नाम किए। 'मैरिज स्टोरी' को गोल्डन ग्लोब्स में भी 6 कैटेगिरी में नॉमिनेट किया गया था, लेकिन एक ही अवॉर्ड अपने नाम कर सकी थी।
कैटेगरी | नॉमिनेशन |
बेस्ट एक्टर - सपोर्टिंग रोल | टॉम हैंक्स (अ ब्यूटिफुल डे इन नेबरहुड), एंथनी हॉपकिन्स (द टू पोप्स), अल पचीनो (द आयरिशमैन), जो पेस्की (द आयरिशमैन), ब्रेड पिट (वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड) |
बेस्ट एक्ट्रेस - सपोर्टिंग रोल | कैथी बेट्स (रिचर्ड ज्वैल), लॉरा डर्न (मैरिज स्टोरी), स्कारलेट जॉनसन (जोजो रैबिट), फ्लॉरेंस पघ (लिटिल वुमन), मार्गोट रॉबी (बॉम्बशैल) |
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन | द आयरिशमैन (सैंडी पॉवेल और क्रिस्टोफर पीटरसन), जोजो रैबिट (मायेस सी रोबियो), जोकर (मार्क ब्रिजेस), लिटिल वुमन (जैकलीन डुरन), वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड (एरियन फिलिप्स) |
बेस्ट फिल्म एडिटिंग | फोर्ड v फरारी (माइकल मैकस्कर और एंड्रयू बकलैंड), द आयरिशमैन (थेलमा शूंमेकर), जोजो रैबिट (टॉम ईगल्स), जोकर (जेफ ग्रोथ), पैरासाइट (यांग जिनमाओ) |
बेस्ट ओरिजिनल स्कोर | जोकर (हिल्डर गुड्नाडोटिर), लिटिल वुमन (एलेंक्जेंडर डेस्प्लाट), मैरिज स्टोरी (रेंडी न्यूमैन), 1917 (थॉमस न्यूमैन) स्टार वॉर्स: द राइस ऑफ स्कायवॉकर (जॉन विलियम्स) |
बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म | डिकेरा(डॉटर), हेयर लव, किटबुल, मैमोरेबल, सिस्टर |
बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म | ब्रदरहुड, नेफ्ता फुटबॉल क्लब, द नेबर्स विंडो, सारिया, ए सिस्टर |
बेस्ट साउंड एडिटिंग | डोनाल्ड सिल्वेस्टर (फोर्ड v फरारी), एलन रॉबर्ट मरे (जोकर), ओलिवर टार्ने और रशेल टाटे (1917), वायली स्टेटमैन (वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड), मैथ्यू वुड और डेविड अकॉर्ड (स्टार वॉर्स: द राइस ऑफ स्कायवॉकर) |
बेस्ट साउंड मिक्सिंग | एड आस्ट्रा, फोर्डv फरारी, जोकर, 1917, वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड |
बेस्ट एक्टर - लीडिंग रोल | एंटोनियो बेंडेरस (पेन एंड ग्लोरी), लियोनार्डो डि कैपरियो (वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड), एडम ड्राइवर (मैरिज स्टोरी), जोकिन फीनिक्स (जोकर), जोनाथन प्राइस (द टू पोप्स) |
बेस्ट एक्ट्रेस - लीडिंग रोल | सिंथिया इरिवो (हैरियट), स्कारलेट जॉनसन (मैरिज स्टोरी), साओर्स रोनन (लिटिल वुमन), चार्लीज थैरॉन (बॉम्बशैल), रीनि जेलवेगर (जूडी) |
बेस्ट एनिमेटेड फिल्म | हाउ टू ट्रेन योर ड्रेगन, आय लॉस्ट माय बॉडी, क्लॉस, मिसिंग लिंक, टॉय स्टोरी |
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी | द आयरिशमैन (रॉड्रिगो प्रीटो), जोकर (लॉरेंस शेर), द लाइटहाउस (जारिन ब्लास्क), 1917 (रॉजर डीकिंस), वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड (रॉबर्ट रिचर्डसन) |
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री | अमेरिकन फैक्ट्री, द केव, द एज ऑफ डेमोक्रेसी, हनीलैंड |
बेस्ट डाक्यूमेंट्री - शॉर्ट सब्जेक्ट | इन द एबसेंस, लर्निंग टू स्केटबोर्ड इन ए वॉरजोन(इम यू आर ए गर्ल), लाइफ ओवरटेक्स मी, सेंड लुइस सुपरमैन, वॉक रन चा चा |
बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म | कॉर्पस क्रिस्टी, हनीलैंड, लेस मिजरेबल्स, पेन एंड ग्लोरी, पैरासाइट |
बेस्ट मेकअप और हेयरस्टाइल | बॉम्बशैल (काजू हिरो, एने मॉर्गन, विवियन बेकर), जोकर (निकी लेडरमैन, के जार्जियू) जूडी (जेरेमी वुडहेड), मेलफिसेंट (पॉल गूच, आर्जन टूटन, डेविड व्हाइट), 1917 (नाओमी डोन, ट्रिस्टन वर्सलुइस, रेबेका कोल) |
बेस्ट पिक्चर | फोर्ड v फरारी, द आयरिशमैन, जोजो रैबिट, जोकर, लिटिल वुमन, मैरिज स्टोरी, 1917, वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड, पैरासाइट |
बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स | एवेंजर्स एंडगेम, द आयरिशमैन, द लॉयन किंग, 1917, स्टार वॉर्स: द राइस ऑफ स्कायवॉकर |
बेस्ट एडाप्टेड स्क्रीनप्ले | द आयरिशमैन, जोजो रैबिट, जोकर, लिटिल वुमन, द टू पोप्स |
बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले | नाइव्स आउट, मैरिज स्टोरी, 1917, वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड, पैरासाइट |
बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग | आय कॉन्ट लेट यू थ्रो योरसेल्फ अवे (टॉय स्टोरी), आय एम गोना लव मी अगेन (रॉकेटमैन), आय एम स्टैंडिंग विद यू (ब्रेकथ्रू), इंटू द अन्नोन (फ्रोजन 2), स्टैंड अप (हैरियट) |
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन | द आयरिशमैन (प्रोडक्शन डिजाइन: बॉब शॉ, सेट डेकोरेशन: रेजिना ग्रेव्स), जोजो रैबिट (प्रोडक्शन डिजाइन: रा विंसेंट, सेट डेकोरेशन: नोरा सोपकोवा), 1917 (प्रोडक्शन डिजाइन: डैनिस गैसनर, सेट डेकोरेशन: ली सैंडलस), वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड (प्रोडक्शन डिजाइन: बार्बरा लिंग, सेट डेकोरेशन: नैंसी हाई), पैरासाइट (प्रोडक्शन डिजाइन: ली हा जून, सेट डेकोरेशन: चू वॉन वू) |
बेस्ट डायरेक्टिंग | द आयरिशमैन (मार्टिन स्कोरसेस), जोकर (टॉड फिलिप्स), 1917 (सैम मेंडेस), वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड (क्विंटन टैरेंटीनो), पैरासाइट (बॉन्ग जून हो) |
बेस्ट फिल्म अवॉर्ड के लिए 344 फिल्मों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। 2019 में हुए 91वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में 'ग्रीन बुक' को बेस्ट फिल्म चुना गया था। वहीं 'बोहेमियन रेपसोडी' के लिए रैमी मलिक और 'द फेवरेट' के लिए ओलिविया कोलमेन को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से नवाजा गया था।
पॉजिटिव- आज ऊर्जा तथा आत्मविश्वास से भरपूर दिन व्यतीत होगा। आप किसी मुश्किल काम को अपने परिश्रम द्वारा हल करने में सक्षम रहेंगे। अगर गाड़ी वगैरह खरीदने का विचार है, तो इस कार्य के लिए प्रबल योग बने हुए...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.