(सनी देओल, पिता धर्मेंद्र, मां प्रकाश कौर और बहन विजेता के साथ)
मुंबई. बॉलीवुड एक्टर सनी देओल 58 साल के हो चुके हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1956 को सहनेवाल, लुधियाना (पंजाब) में हुआ था। सनी ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। खास बात यह है कि सनी द्वारा किए गए हर रोल को दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिर चाहें वह 'गदर' , 'घातक' या फिर 'बॉर्डर' में निभाया गया उनका रोल हो।
सनी की माचोमैन वाली पर्सनालिटी भी इंडस्ट्री में चर्चा का विषय रही है। वैसे, सनी देओल खुद जितना चर्चित हैं, उनका खानदान भी उतना ही ज्यादा चर्चित है। धर्मेंद्र से लेकर सौतेली मां हेमा मालिनी तक और सनी की सौतेली बहनों ईशा और अहाना से लेकर उनके भाई बॉबी देओल तक। देओल खानदान भी फिल्म इंडस्ट्री में कपूर खानदान से कम चर्चित और सम्मानित नहीं है। सनी की असली मां और धर्मेंद्र की पहली बीवी का नाम प्रकाश कौर है। उनकी दो सगी बहने भी हैं विजेता और लल्ली (अजेता)।
सनी के जन्मदिन पर इस पैकेज के जरिए हम आपको दिखाएंगे देओल परिवार की कुछ देखी-अनदेखी तस्वीरें, जिन्हें आप आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं...