मुंबई. टीवी की कशिश के नाम से फेमस एक्ट्रेस
आमना शरीफ 16 जुलाई को 35 साल की हो गई हैं। आमना ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2003 आए टीवी शो 'कहीं तो होगा' से की थी। शो में कशिश का रोल प्ले करने वालीं आमना ने टीवी एक्टर राजीव खंडेलवाल के साथ स्क्रीन शेयर की थी। शो के शुरु होने के बाद ही आमना और राजीव के अफेयर की खबरें आने लगीं। जिसके बाद ये ऑनस्क्रीन कपल कई शोज, इवेंट्स में भी साथ-साथ नजर आने लगा।
इस बॉलीवुड एक्टर की वजह से हुआ ब्रेकअप...
- आमना और राजीव का अफेयर 2003 में 'कहीं तो होगा' के सेट पर शुरु हुआ था।
- दोनों की लव-लाइफ अच्छी चल रही थी लेकिन ये रिलेशन लगभग 3 साल शो के खत्म होते-होते टूट गया।
- इस रिलेशनशिप के टूटने की वजह आमना का बॉलीवुड एक्टर आफताब शिवदसानी से अफेयर बताया जाता है।
- दरअसल 2009 में आमना ने फिल्म 'आलू चाट' में काम किया था। इस फिल्म के साथ ही आमना और आफताब का अफेयर शुरु हो गया।
- दोनों ने बाद में साथ साथ दूसरी फिल्म 'आओ विश करें' में भी काम किया।
- आफताब और आमना के रिलेशनशिप का खुलासा 2008 में तब हुआ जब राजीव में अपने एक इंटरव्यू में इस पर बात की।
- बात राजीव से उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में हो रही थी। तभी उन्होंने बताया, मैं और आमना अब साथ नहीं हैं। हमने 3 साल साथ बिताए लेकिन अब ये रिलेशन खत्म हो चुका है।
- "मैं उससे कुछ महीनों से टच में नहीं हूं वो फिल्मों में बिजी है उसकी डेटिंग की खबरें भी आ रही हैं लेकिन मैं इस बारे में कुछ नहीं कर सकता हूं।"
- राजीव के बाद आफताब से भी आमना का रिलेशनशिप ज्यादा टाइम तक नहीं चला। दोनों लगभग 3 साल के रिलेशनशिप के बाद 2011 में अलग हो गए। जिसके बाद आमना ने फिल्म प्रोड्यूसर अमित कपूर से शादी कर ली।
1 साल डेटिंग के बाद की शादी
- आफताब से ब्रेकअप के बाद आमना की मुलाकात डिस्टीब्यूटर से प्रोड्यूसर बने अमित कपूर से हुई।
- दोनों ने लगभग एक साल तक एक-दूसरे को डेट किया। जिसके बाद 27 दिसंबर 2013 को इस कपल ने शादी कर ली।
- शादी का ग्रैंड रिसेप्शन होटल ताज लैंड में रखा गया। जिसमें सिर्फ क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स शामिल हुए थे।
- दोनों का एक बेटा आरेन भी है जिसका जन्म सितंबर 2015 में हुआ था।
आगे की स्लाइड्स में देखें आमना की शादी की PHOTOS...