मदरहुड / शादी से पहले मां बनीं ब्रूना अब्दुल्लाह, बेटी इसाबेला की तस्वीर भी शेयर की

Bruna Abdullah blessed with a girl, shares the first glimpse of her newborn
Bruna Abdullah blessed with a girl, shares the first glimpse of her newborn
Bruna Abdullah blessed with a girl, shares the first glimpse of her newborn
X

Dainik Bhaskar

Sep 02, 2019, 03:52 PM IST

बॉलीवुड डेस्क. मॉडल और एक्ट्रेस ब्रूना अब्दुल्लाह मां बन गई हैं। ब्रूना ने अपनी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए यह गुड न्यूज फैन्स के साथ शेयर की है। ब्रूना ने लिखा-मैं अपनी फैमिली की नई मेंबर को इंट्रोड्यूस करते हुए बेहद ख़ुशी महसूस कर रही हूं,बेटी का नाम इसाबेला है और उसका जन्म 31 अगस्त को मुंबई में हुआ है।

पिछले साल की थी सगाई:  ब्रूना ब्राजिलियन मॉडल हैं और कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने पिछले साल जुलाई में ब्रिटिश बॉयफ्रेंड एलान फ्रेजर से सगाई की थी लेकिन शादी से पहले ही वह प्रेग्नेंट हो गईं। ब्रूना ने मदर्स डे से ठीक एक दिन पहले प्रेग्नेंट होने की बात सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

शादी को जरूरी नहीं मानतीं ब्रूना: एक इंटरव्यू के दौरान पिछले दिनों ब्रूना से पूछा गया था कि शादी के पहले मां बनना कैसा है? इस पर ब्रूना ने कहा था  कि शादी केवल एक सर्टिफिकेट है जो आपके प्यार को दिया जाता है। ये दो लोगों को एक साथ रहने के लिए मजबूर करता है। कुछ लोग बिना शादी के भी साथ रहते हैं। 
     
आखिरी बार उड़नछू में आई थीं नजर:ब्रूना आई हेट लव स्टोरी, ग्रैंड मस्ती, मस्तीजादे और कैश जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह कई रियलिटी शोज भी कर चुकी हैं। इसमें खतरों के खिलाड़ी, नच बलिए सीजन 6 और कॉमेडी क्लासेज शामिल है। उन्हें आखिरी बार पिछले साल आई उड़नछू में देखा गया था। 

COMMENT

आज का राशिफल

पाएं अपना तीनों तरह का राशिफल, रोजाना