एंटरटेनमेंट डेस्क. मुंबई के होटल जे डब्ल्यू मैरियट में मंगलवार रात फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल अवॉर्ड का आयोजन किया गया। इवेंट में कई सेलेब्स शामिल हुए। इस मौके पर खुद से उम्र में छोटे ब्वॉयफ्रेंड हर्षवर्धन राणे के साथ किम शर्मा भी स्पॉट हुईं। दोनों से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हर्षवर्धन किसी बात से नाराज नजर आ रहे हैं और किम उन्हें मनाने की कोशिश करतीं दिख रही है। इसी दौरान जैसे ही किम की नजर कैमरा पर पड़ती है तो वे मजबूरी में स्लाइल दे देती है। फिर दोनों ही बेमन से फोटोग्राफर्स को पोज भी देते है।
तलाकशुदा है किम शर्मा
किम-हर्षवर्धन अक्सर मुंबई में कभी रेस्रां तो कभी इवेंट में साथ देखे जाते हैं। कुछ समय पहले ही किम पति अली पुंजानी से अलग हुई हैं। पति के साथ अलग होने के तुरंत बाद किम शर्मा का नाम डिजाइनर अर्जुन खन्ना के साथ जुड़ा था।
- 2010 में किम शर्मा ने केन्या के रहने वाले बिजनेसमैन अली पुंजानी से मोम्बासा में शादी की थी। हालांकि दोनों ने अप्रैल, 2017 में तलाक की अर्जी फाइल की थी। अली पहले से ही शादीशुदा और तीन बच्चों के पिता थे। अपनी पत्नी से तलाक लेकर अली पुंजानी ने किम शर्मा से शादी की थी।
जाह्नवी हुई परेशान
इवेंट मेंम जाह्नवी कपूर भी शामिल हुई थी। जाह्नवी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपनी ड्रेस को लेकर परेशान दिख रही है। ड्रेस की वजह से उन्हें चलना भी मुश्किल हो रहा था।