पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बॉलीवुड डेस्क. सांस लेने में परेशानी के चलते दो दिन से अस्पताल में भर्ती लता मंगेशकर की हालत में सुधार हुआ है। परिजनों ने स्वास्थ की जानकारी देते हुए पहले से तबियत बेहतर होने की बात कही है। साथ ही उन्होंने सभी की दुआओं के लिए आभार जाताया। स्वरकोकिला को दो दिन पहले फेंफड़ों में इंफेक्शन के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
भारत रत्न लता मंगेशकर के परिवार वालों ने उनके स्वास्थ पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है। परिजनों ने कहा कि सभी की प्यार के लिए शुक्रिया लता दी की हालत पहले से बेहतर है। हम उनके स्वस्थ होने का इंतजार कर रहे हैं ताकि वे जल्द घर वापस आ सकें। उन्होंने निजता का सम्मान करने के लिए शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।
लता जी की सेहत को लेकर हॉस्पिटल की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया। हालांकि, डॉ. समधानी ने एक अंग्रेजी अखबार को बताया, ‘‘उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है। जब तक संक्रमण खत्म नहीं हो जाता, तब तक आगे कि प्रक्रिया संभव नहीं। उनकी हालत अभी नाजुक है। इस समय कुछ भी कहना मुश्किल है। उम्मीद है कि वे जल्द ठीक हो जाएगी।’’
पॉजिटिव- आज ऊर्जा तथा आत्मविश्वास से भरपूर दिन व्यतीत होगा। आप किसी मुश्किल काम को अपने परिश्रम द्वारा हल करने में सक्षम रहेंगे। अगर गाड़ी वगैरह खरीदने का विचार है, तो इस कार्य के लिए प्रबल योग बने हुए...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.