पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तलाकशुदा डायरेक्टर के साथ शादी की खबरों पर भड़कीं अनुष्का, बोलीं- कोई ऐसी बातें कैसे लिख सकता है?

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनुष्का शेट्टी (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar
अनुष्का शेट्टी (फाइल फोटो)

बॉलीवुड डेस्क. बीते कई दिनों से खबरें चल रही थीं कि फिल्म 'बाहुबली' की एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी का अफेयर एक तलाकशुदा डायरेक्टर के साथ चल रहा है, जिनसे वे जल्द ही शादी करने वाली हैं। अब अनुष्का ने इन सब बातों को कोरी अफवाह बताते हुए इन पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि कोई इस तरह की खबर कैसे लिख सकता है, जिसका असर हमारे परिवारों पर भी पड़ता है।


आईबी टाइम्स से बातचीत के दौरान अनुष्का ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, 'मुझे समझ नहीं आ रहा है कि कोई इस तरह की खबर कैसे लिख सकता है? अगर कोई उनके बारे में झूठी खबर लिखता है, तो इससे उनका परिवार भी प्रभावित होता है। लोगों को ये पता होना चाहिए।'

लोगों को संवेदनशीलता से काम लेना चाहिए


आगे उन्होंने कहा, 'उनमें से कोई खबर सही नहीं है। मैं ऐसी अफवाहों से जरा भी प्रभावित नहीं होती हूं। पता नहीं मेरी शादी किसी के लिए इतनी बड़ी बात क्यों है। कोई भी अपनी रिलेशनशिप को नहीं छुपा सकता। तो मैं अपनी शादी को कैसे छुपा सकती हूं। ये बहुत ही संवेदनशील मामला है और लोगों को इससे थोड़ी संवेदनशीलता के साथ निपटना चाहिए।'

'जब होगी तब पता चल जाएगा'


अनुष्का का कहना है कि वे अपने से जुड़ी उन बातों को नहीं छुपातीं जो उन्हें खुशियां देती हैं। उन्होंने कहा, 'मेरे पास मेरा अपना निजी स्पेस है और मुझे पसंद नहीं कि कोई उसमें घुसने की कोशिश करे। शादी एक पवित्र बंधन है। ये जितना किसी अन्य के लिए महत्वपूर्ण है, उतना ही मेरे लिए भी है। और जिस दिन ये वास्तव में होगी, लोगों को पता चल जाएगा। मैं एक ऐसी इंसान हूं जो उन चीजों को छुपाना पसंद नहीं करती जिनसे मुझे खुशी मिलती है। हो सकता है मैं सार्वजनिक रूप से घोषणा नहीं करूं कि मैं किससे शादी कर रही हूं। लेकिन पूछने वाले लोगों का हमेशा स्वागत करूंगी और उन्हें जवाब देने के लिए हमेशा तैयार हूं।'

डायरेक्टर के साथ थी अफेयर की खबरें


लंबे समय तक अनुष्का का नाम 'बाहुबली' के एक्टर प्रभास के साथ जोड़ा जाता रहा। फिर खबरें आई कि उनका अफेयर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव के बेटे प्रकाश कोवलामुडी के साथ चल रहा है और जल्द ही दोनों शादी भी कर रहे हैं। प्रकाश की पहली शादी साल 2014 में लेखिका कनिका ढल्लन से हुई थी, लेकिन कुछ वक्त बाद दोनों अलग हो गए और 2017 में दोनों का तलाक भी हो गया। प्रकाश ने ही साल 2019 की बॉलीवुड फिल्म 'जजमेंटल है क्या' का डायरेक्शन किया था। इस फिल्म को कनिका ने ही लिखा था।
 

खबरें और भी हैं...