boney gets emotional at biography launch event 'Sridevi: The Internal Screen Gods', Deepika took over him
बुक लॉन्च / बायोग्राफी 'श्रीदेवी : द ईटरनल स्क्रीन गॉडेस' के कवर पर श्रीदेवी को देख रो पड़े बाेनी, दीपिका ने संभाला
बायोग्राफी लॉन्च इवेंट दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित किया गया था
बुक के कवर पेज का अनावरण करते हुए दीपिका पादुकोण
कवर पेज पर श्रीदेवी को देखते हुए बोनी कपूर
इवेंट के दौरान मौजूद गौरी शिंदे, बोनी कपूर, दीपिका पादुकोण और बुक के लेखक सत्यार्थ नायक
श्रीदेवी के बारे में गेस्ट्स की बातें सुनकर बोनी भावुक हो गए और रो पड़े
X

Dainik Bhaskar
Dec 02, 2019, 09:34 AM IST
बॉलीवुड डेस्क. श्रीदेवी के निजी और फिल्मी जीवन पर आधारित उनकी बायोग्राफी 'श्रीदेवी : द ईटरनल स्क्रीन गॉडेस' का रविवार को दिल्ली में विमोचन किया गया। सत्यार्थ नायक की इस बुक लॉन्च के दौरान बोनी, अपनी पत्नी को याद कर भावुक हो गए तो दीपिका ने उन्हें सांत्वना दी। इवेंट में गौरी शिंदे भी मौजूद थीं। इस बायोग्राफी को सत्यार्थ नायक ने लिखा है।
बायोग्राफी की खासियत : इस बायोग्राफी में सत्यार्थ ने श्रीदेवी की पांच दशक लम्बी जर्नी के बारे में लिखा है। जिन डायेक्टर्स और एक्टर्स के साथ श्रीदेवी ने काम किया था बायोग्राफी में उनके अनुभव भी हैं। 1969 में बाल कलाकार के रूप में आई पहली फिल्म 'थुनाइवन' से लेकर आखिरी फिल्म 2017 में आई 'मॉम' तक के कई अनसुने किस्से भी हैं।
2018 में हुआ था निधन : श्रीदेवी का 54 साल की उम्र में निधन 24 फरवरी 2018 को निधन हो गया था। वे दुबई में अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी में गई थीं। जहां होटल के बाथटब में डूबने से उनकी मौत हुई थी। संदिग्ध हालातों में हुई उनकी मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया था।