पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
बॉलीवुड डेस्क. कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी इन दिनों फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म का सेट लखनऊ में लगा हुआ है जहां पूरी टीम कोरोनावायरस से बचने के लिए मास्क पहनकर शूट कर रही है। सेट से कार्तिक ने एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो भी मास्क में दिख रहे हैं।
एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम से लखनऊ से सेट की एक वीडियो पोस्ट की है। देर रात चल रहे शूट के वीडियो में कार्तिक से अलावा पूरी टीम मास्क में है। वीडियो शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा, ‘सुरक्षित रहें, इससे ज्यादा तनाव नहीं हो सकता। अपने हाथ धोएं। कोरोना स्टॉप करो ना’।
इसके अलावा भी कार्तिक को हर जगह मास्क पहने हुए स्पॉट किया जा रहा है। शूटिंग पूरी करके लौट रहे कार्तिक को लखनऊ हाइवे में पेड़ गिर जाने से काफी देर तक रुकना पड़ा था। कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से रास्ते की कुछ स्टोरीज भी शेयर की हैं जिनमें भी वो मास्क पहने हुए हैं। शूटिंग के लिए मुंबई से लखनऊ जाते हुए भी सफर में कार्तिक मास्क लगाए हुए थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.