पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
हॉलीवुड डेस्क. अपकमिंग फिल्म ‘एलविस’ की शूटिंग कर रहे हॉलीवुड एक्टर टॉम हैंक्स ऑस्ट्रेलिया में कोरोनावायरस संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। कई दिन से बीमार महसूस करने के बाद टॉम और उनकी वाइफ रीटा विल्सन ने टेस्ट करवाया था। रिपोर्ट में पता चला है कि दोनों ही कोरोनावायरस से संक्रमित हैं। इस बात की जानकारी खुद टॉम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है। इंस्टाग्राम पोस्ट पर टॉम ने डस्टबिन में पड़े एक पीले ग्लव्ज़ और पॉलिथीन का फोटो शेयर करके बताया कि हम दोनों को भी कोरोनावायरस संक्रमण हो गया है।
टॉम ऑस्ट्रेलिया में फिल्म ‘एलविस’ की शूटिंग कर रहे थे। साल 2021 में रिलीज होने वाली एलविस की बायोपिक में टॉम कर्नल टॉम पार्कर का किरदार निभा रहे हैं। टॉम ने साल 1994 में आई फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ में भी मुख्य किरदार निभाया था। आमिर खान टॉम की इसी फिल्म की हिंदी रीमेक ‘लाल सिंह चड्ढा’ के नाम से बना रहे हैं जो साल के आखिर में रिलीज होने वाली है। इसमें आमिर और करीना लीड रोल में हैं।
63 साल के अकेडमी अवॉर्ड विनर टॉम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फैंस को जानकारी देते हुए लिखा, ‘हैलो दोस्तों, रीटा और मैं ऑस्ट्रेलिया में हैं। हमें कुछ थका हुआ सा महसूस हो रहा था, हमें सर्दी थी और शरीर में दर्द भी था। रीता को बार-बार ठंड लग रही थी और हम दोनों को बुखार भी था। हमने दुनियाभर में फैले डर को देखते हुए कोरोनावायरस का टेस्ट करवाया और यह टेस्ट पॉजिटिव आया है’।
टॉम ने आगे लिखा, ‘अब आगे क्या करें? मेडिकल की टीम के कुछ प्रोटोकोल्स हैं जिन्हें फॉलो करना जरुरी है, हमारा इलाज शुरू होगा, और लोगों की सुरक्षा के लिए हमें सबसे दूर देख-रेख में रखा जाएगा। हम फैंस के लिए पोस्ट करके उन्अहेंपडेट करते रहेंगे’। एक्टर की इस पोस्ट के बाद उनके सभी फैंस को भारी धक्का लगा है। फैंस उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में बुधवार तक 122 कोरोनावायरस के पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा था वहीं अब 10 और नए मरीज सामने चुके हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.