पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बॉलीवुड डेस्क. गुरुवार को कन्नड़ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के घर पर इनकम टैक्स अधिकारियों ने छापामार कार्रवाई की। उनके कर्नाटक के कोडागू जिला के विराजपथ तालुका स्थित घर पर अधिकारियों ने अल सुबह छापा मारा। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक्ट्रेस घर पर नहीं थीं।
गुरुवार को सुबह करीब 10 आयकर विभाग के अधिकारियों ने 7:30 बजे 23 वर्षीय एक्ट्रेस के घर में दाखिल हुए। इस कार्रवाई के दौरान एक्ट्रेस के केवल माता-पिता घर पर मौजूद थे। अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार कोडागू एसपी सुमन डी पेणेकर ने मामले की पुष्टि की है।
वेबसाइट के मुताबिक एक्ट्रेस के मैनेजर किरण ने बताया कि, रश्मिका शूट से लेट नाइट लौटी थीं और सो रहीं थीं। उन्हें इस कार्रवाई के बारे में जानकारी नहीं थी ने। उन्होंने बताया कि रेड में कुछ भी नहीं मिलेगा क्योंकि सभी करों का पहले ही भुगतान कर दिया है। रश्मिका ने फिल्मी पारी की शुरुआत साल 2016 में आई कन्नड़ फिल्म 'किरिक पार्टी' से की थी। फिल्म में उनके अलावा रक्षित शेट्टी ने अहम भूमिका निभाई थी।
पॉजिटिव- आज ऊर्जा तथा आत्मविश्वास से भरपूर दिन व्यतीत होगा। आप किसी मुश्किल काम को अपने परिश्रम द्वारा हल करने में सक्षम रहेंगे। अगर गाड़ी वगैरह खरीदने का विचार है, तो इस कार्य के लिए प्रबल योग बने हुए...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.