पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
बॉलीवुड डेस्क. करीना कपूर अपनी बहन करिश्मा कपूर के साथ काम करना चाहती हैं, लेकिन वे सही स्क्रिप्ट का इंतजार कर रही हैं। करिश्मा की डेब्यू वेबसीरीज के प्रीमियर के मौके पर करीना ने यह बात जाहिर की। मेंटलहुड से करिश्मा कपूर लम्बे समय बाद एक्टिंग में वापसी कर रही हैं। स्क्रीनिंग के दौरान करिश्मा की मां बबीता भी मौजूद थीं। इन मां-बेटियों की सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
करीना ने कहा- हम हमेशा से ही साथ में काम करना चाहते थे, लेकिन हमें अभी तक ऐसी कोई स्क्रिप्ट ही ऑफर नहीं की गई। अगर कोई हमारे पास आता है तो हम उस पर काम करने के लिए ध्यान देंगे। करीना का मानना है कि फैन्स करिश्मा की वापसी का इंतजार कर रहे थे। करीना ने कहा- मैं सोचती हूं कि हर कोई लोलो की वापसी को लेकर उत्साहित है।
मेंटलहुड मांओं से जुड़ी कहानी है : हम सभी उनके फैन के तौर पर उन्हें स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं। मैं भी जितनी उत्साहित हूं, उतनी ही नर्वस भी। मैं जानती हूं कि वह भी उतनी ही नर्वस है। मेंटलहुड इन दिनों से जुड़ा हुआ मुद्दा है, खास तौर पर मांओं के लिए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.